भिलाई । देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवंबर को सिविक सेंटर के नेहरू आर्ट गैलरी में शंकर्स इंटरनेशनल बाल चित्रकाल प्रतियोगिता के चयनित चित्रों की प्रर्दनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंध निदेशकर आर रामराजू ने किया। प्रबंध निदेशक श्री रामाराजू ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात आगंतुक पुस्तिका में प्रस्तुतिकरण को उत्कृष्ट निरूपित करते हुए अपने विचार व्यक्त कर लिखा कि रंगों के पंख लगाकर बच्चों के कल्पना की उडृान अद्वितीय है।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित भिलाई महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमीत रेणुका रामराजू ने भिलाई इस्पात विकास विद्यालय के बच्चों के बीच जाकर उनसे बातचीत की। उल्लेखनीय है कि बाल कला उत्सव के तहत शंकर्स इँटरनेशनल बाल चित्र कला प्रदर्शनी के तहत बच्चों द्वज्ञक्रा बनाये गये कृतियों की दूसरी प्रदर्शनी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग द्वारा विश्व एडस दिवसपर एडस जागरूकता प्रदर्शनी तथा तीन वर्ग के चयनित शालेय बच्चों के ििलए नेहरू आर्ट गैलरी में पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया किया गया है। बाल कला उत्सव दिसंबर के अंतिम दिनों तक चलेगा। प्रदर्शनी उद्घाटन के इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयं9 के महाप्रबंधक विशेष परियाजनाएं पी सी महापात्रा, महाप्रबंधक पिरयोजनायें-चिकित्सा हेमंत शुक्ला, महाप्रबंधक पर्यावरण प्रबंधन भूपेन्दर सिंह, महप्रबंधक नगर सेवायें डी एम जलतारे, महाप्रबंधक सतर्कता एवं अतिरिक्त मुख्य सतर्कता अधिाकरी पी के त्रिपठी के सथ ही संयंत्र के अनय वरिष्ठ अधिकारी तथा जसंपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित अनेको अधिकारी एवं श्रमिक, भिलाई के कलाकार और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Rate This ArticleThanks for your Vote.Rating Saved!
Comments (0 Posts)
अपना विचार लिखें
पूरा नाम
ई-मेल
आपकी भाषा
HindiEnglish
विचार
कोड
aa
व्यापार एंव
उद्योग से सम्बंधीत अन्य महत्वपुर्ण वेब-एडरेसेस