ऐश्वर्या राय बच्चन शादी के बाद भी अच्छा ब्रैंड वैल्यू रखती हैं। यह बात साबित होती है हाल ही में उनके द्वारा किए गए एक विज्ञापन की एवज में मिली फीस से। सूत्रों की मानें तो उनके और उनके पति अभिषेक बच्चन पर फिल्माए गए एक विज्ञापन की कीमत उन्होंने साढ़े सात करोड़ वसूली है।
यही नहीं सूत्र बताते हैं कि ऐश्वर्या अपने ग्लैम और सैक्सी लुक की वजह से ही पिछले 12 सालों से इस प्रॉडक्ट से जुड़ी हुई हैं। हालांकि उनकी शादी हो गई है फिर भी वह इस ब्रांड की पहली पसंद बनी हुई है। जबकि उनके पति अभिषेक बच्चन से पहले सिर्फ दो ही पुरुष अभिनेता इस ब्रैंड से जुड़े थे। वे दोनों थे पॉल न्यूमेन और शाहरुख खान। भले ही ऐश्वर्या के हाथों से कुछ ब्रैंड फिसल गए हैं मगर यह तो कहना पड़ेगा कि अब भी कुछ लोग उनपर पूरा भरोसा रखते हैं। (स्रोत-नवभारतटाइम्स)
Rate This ArticleThanks for your Vote.Rating Saved!
Comments (0 Posts)
अपना विचार लिखें
पूरा नाम
ई-मेल
आपकी भाषा
HindiEnglish
विचार
कोड
aa
व्यापार एंव
उद्योग से सम्बंधीत अन्य महत्वपुर्ण वेब-एडरेसेस